खुशखबरी: हिसार- तिरूपति ट्रेन में बढ़ाई गई AC कोच की संख्या, फटाफट चेक करें पूरा शेड्यूल

हिसार | भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इस कड़ी में कई स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है, ताकि समर वेकेशन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ से छुटकारा मिल सके. कई ट्रेनों में एसी डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए रेलवे द्वारा सीकर के रास्ते चलने वाली हिसार- तिरूपति- हिसार स्पेशल ट्रेन में एक थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.

Train Ac Coach Railway

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गर्मियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए ट्रेन नंबर 04717/18, हिसार- तिरूपति- हिसार स्पेशल ट्रेन में हिसार से 14 जून से 28 जून तक और तिरूपति से 16 जून से 30 जून तक एक थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ोतरी के बाद इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 8 थर्ड एसी, 8 सेकंड स्लीपर, 4 जनरल श्रेणी और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

कैप्टन ने दी ये जानकारी

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04717, हिसार रेलवे स्टेशन से दोपहर 02.10 बजे रवाना होकर शाम साढ़े 6 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचती है. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 06.35 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह सवा 9 बजे तिरूपति पहुंचती है. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04718, तिरूपति से रात 11.45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शाम 05.10 बजे सीकर पहुंचती है. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए रात 10.25 बजे हिसार स्टेशन पर पहुंचती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.