गर्मी सीजन में सीट की टेंशन हुई दूर, इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

हिसार | हरियाणा में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रेलवे ने हिसार स्टेशन से विभिन्न रूटों पर संचालित होने वाली ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी कर दी है. आगामी गर्मी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना आसान हो सकें.

Indian Railways Train 1

ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा होगी आरामदायक

उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे के इस फैसले से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट उपलब्धता बढ़ेगी और वेटिंग कम होगी. आगामी गर्मी सीजन में राजस्थान और दक्षिण भारत के पर्यटन स्थलों पर भ्रमण की योजना बना रहे यात्रियों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा. सीट उपलब्ध होने पर उनके लिए लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक हो जाएगी.

इन ट्रेनों में जोड़ें गए एक्स्ट्रा डिब्बे

  • हिसार से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 19611/ 14, अजमेर-अमृतसर- अजमेर ट्रेन में अजमेर से 1- 13 अप्रैल और अमृतसर से 2 अप्रैल से 14 अप्रैल तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की बढ़ोतरी की जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 04717/18, हिसार- तिरुपति- हिसार स्पेशल ट्रेन में हिसार से 4 अप्रैल से 25 अप्रैल और तिरुपति से 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक एक थर्ड AC डिब्बा जोड़ा जाएगा.
  • ट्रेन नंबर 59632/31, रेवाड़ी- हिसार- रेवाड़ी में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक 5 जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे.
  • ट्रेन नंबर 14715/16, हिसार- जयपुर- हिसार में हिसार से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल और जयपुर से 4 अप्रैल से 3 मई तक द्वितीय साधारण श्रेणी के दो डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी होगी.
यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.