तिरूपति बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, हिसार से चलने वाली इस ट्रेन में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने हिसार और आसपास के क्षेत्र से तिरूपति बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत प्रदान करते हुए तिरूपति- हिसार- तिरूपति स्पेशल ट्रेन में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. इसमें 2 थर्ड एसी व दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है.

Indian Railway

रेलवे ने दी जानकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 7717/18, अप- डाउन दोनों दिशाओं में तिरूपति- हिसार- तिरूपति स्पेशल ट्रेन में तिरूपति से 17 दिसंबर व 24 दिसंबर को अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी के साथ संचालित होगी.

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि हिसार रेलवे स्टेशन से 21 व 28 दिसंबर को भी यह ट्रेन दो थर्ड एसी व दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी के साथ संचालित होगी. इस बढ़ोतरी के बाद इस स्पेशल ट्रेन में कुल डिब्बों की संख्या 22 रहेगी.

यह रहेगा शेड्यूल

यह ट्रेन तिरूपति बालाजी से प्रत्येक बुधवार को रात 11.45 बजे रवाना होकर चौथे दिन शनिवार को सुबह साढ़े 8 बजे सीकर जंक्शन पर पहुंचती है. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ते हुए दोपहर 02.05 बजे हिसार पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में हिसार से यह ट्रेन शुक्रवार रात को 11.45 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 04.20 बजे सीकर जंक्शन पहुंचेगी. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए चौथे दिन सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे तिरूपति बालाजी स्टेशन पहुंचती है.

यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तिरुपति, रेनिगुंटा, राजमपेट, कड़प्पा, एरागुन्तला, ताडिपतरी, गुत्ति, गुंतकल, ढोन, करनूल सिटी, गड़वाल, महबूबनगर, जाडचेरला, काचेगुड़ा, मल्काजगिरी, मेड़चाल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड़, हुजुरसाहिब नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगाँव, नंदुरबार, उधना, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, नसीराबाद, अजमेर, किशनगंज, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर और हिसार स्टेशन पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.