हरियाणा के इन गांवों में स्पेशल कैंप लगाकर मुआवजा बांटने पहुंचे अधिकारी, 15 करोड़ नहीं लेने आए किसान

हिसार | हरियाणा में फसल खराबे पर मुआवजे के लिए अक्सर किसानों को संघर्ष करते देखा है. तहसील कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन करना पड़ता है, लेकिन हिसार जिले के मंडी आदमपुर क्षेत्र में बिल्कुल इसके विपरित मामला सामने आया है. यहां मंडी आदमपुर तहसील के अन्तर्गत खरीफ फसल- 2022 की मुआवजा राशि वितरित करने के लिए तहसील कार्यालय आदमपुर की ओर से स्पेशल कैंप लगाए गए थे.

Khad Chidkav

गांवों में स्पेशल कैंप लगाने के बावजूद भी किसान मुआवजा राशि लेने नहीं पहुंच रहे हैं. तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने खरीफ फसल- 2022 का 16.83 करोड़ रूपए मुआवजा राशि भेजी थी ताकि किसानों को राहत पहुंचाई जा सकें.

इन गांवों को मिलेगा मुआवजा

आदमपुर तहसील के गांव खासा महाजन, सादलपुर, चबरवाल, आदमपुर गांव, कोहली, कालीरावण, चूलीकलां और मंडी आदमपुर में मुआवजा राशि वितरित करने के लिए स्पेशल कैंप लगाए गए हैं. इन गांवों में 8. 71 करोड़ रूपए मुआवजा देना था, लेकिन सिर्फ 1 करोड़ 57 लाख 17 हजार ही वितरण हुआ है.

इससे यह आभास होता है कि किसान मुआवजा राशि लेने में ज्यादा रूचि नहीं दिखा रहे हैं. इसके चलते 15. 26 करोड़ रूपए मुआवजा राशि वितरित नहीं हो पाई है. दस्तावेजों में कमी भी मुआवजा राशि वितरित न होने की एक बड़ी वजह बताई जा रही है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मार्च के अंत में वापस सरकार को भेज देंगे राशि

तहसीलदार रामनिवास भादू ने बताया कि किसान मुआवजा राशि लेने के लिए तहसील कार्यालय के अलावा गांव के पटवारी व नंबरदारों के पास अपना बैंक अकाउंट नंबर जमा करवा सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगर किसानों ने बैंक अकाउंट नंबर जमा नहीं कराया, तो मार्च के आखिरी सप्ताह में यह मुआवजा राशि वापस सरकार के खाते में जमा करवा दी जाएगी. उसके बाद, किसान मुआवजा राशि से वंचित रह जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.