हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जानकारी दी है कि हरियाणा से होकर राजस्थान जाने वाली चार ट्रेनें 3 दिन तक रद्द रहेगी. इसके साथ ही, 12 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द और 7 ट्रेनें रूट डायवर्ट से संचालित की जाएगी. इसमें जयपुर से श्रीनगर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी शामिल हैं. इस दौरान रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अगले महीने बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या A- 142 पर RUB निर्माण कार्य और दूधवाखारा- आसलू स्टेशनों (चूरू) के बीच तकनीकी कार्य किया जाएगा. इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है. जिसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन संख्या 54789, रेवाड़ी- बीकानेर पैसेंजर
- ट्रेन नंबर 54790, बीकानेर- रेवाड़ी पैसेंजर
- ट्रेन नंबर 54316, हिसार- रेवाड़ी पैसेंजर
- ट्रेन नंबर 54315, रेवाड़ी- हिसार पैसेंजर
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 54604, लुधियाना- चूरू, 26 और 27 सितंबर को हिसार तक ही चलेगी. यह ट्रेन हिसार-चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54605, चूरू- लुधियाना 27 और 28 सितंबर को चूरू की जगह हिसार से चलेगी. यह ट्रेन चूरू- हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54764, श्रीगंगानगर- सादुलपुर 27 सितंबर को सुरतपुरा तक ही चलेगी. यह ट्रेन सुरतपुरा- सादुलपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54763, सादुलपुर- श्रीगंगानगर 27 सितंबर को सादुलपुर की जगह सुरतपुरा से चलेगी. यह ट्रेन सादुलपुर- सुरतपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14897, बीकानेर- हिसार 27 सितंबर को चूरू तक ही चलेगी. यह ट्रेन चूरू- हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14898, हिसार- बीकानेर 28 सितंबर को हिसार की जगह चूरू से चलेगी. यह ट्रेन हिसार- चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04776, हनुमानगढ़- सादुलपुर 27 सितंबर को सुरतपुरा तक ही चलेगी. यह ट्रेन सुरतपुरा- सादुलपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04775, सादुलपुर- हनुमानगढ़ 27 सितंबर को सादुलपुर की जगह सुरतपुरा से चलेगी. यह ट्रेन सादुलपुर- सुरतपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54704, जयपुर- बठिंडा 27 सितंबर को लोहारू तक ही चलेगी. यह ट्रेन लोहारू- बठिंडा के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54703, बठिंडा- जयपुर 28 सितंबर को बठिंडा की जगह लोहारू से चलेगी. यह ट्रेन बठिंडा- लोहारू के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14891, जोधपुर- हिसार 27 सितंबर को चूरू तक ही चलेगी. यह ट्रेन चूरू- हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14892, हिसार- जोधपुर 28 सितंबर को हिसार की जगह चूरू से चलेगी. यह ट्रेन हिसार- चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट से चलेगी ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 14824, रेवाड़ी- जोधपुर 27 सितंबर को वाया लोहारू, सीकर, चूरू होकर चलेगी. इस ट्रेन का चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव रहेगा.
- ट्रेन नंबर 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय 27 सितंबर को वाया डेगाना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी होकर चलेगी. इस ट्रेन का मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, अलवर पर ठहराव रहेगा.
- ट्रेन नंबर 54309, दिल्ली- हिसार 27 सितंबर को वाया रेवाड़ी- भिवानी- हिसार होकर चलेगी. यह ट्रेन भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 19272, हरिद्वार- भावनगर टर्मिनस 27 सितंबर को वाया धुरी, बठिंडा, सूरतगढ़, बीकानेर, मेड़ता रोड होकर चलेगी. इस ट्रेन का बठिंडा, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, लालगढ़, बीकानेर, नागौर स्टेशन पर ठहराव रहेगा.
- ट्रेन नंबर 12323, हावड़ा- बाड़मेर 26 सितंबर को वाया रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, डेगाना होकर चलेगी. इस ट्रेन का नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, मकराना स्टेशन पर ठहराव रहेगा.
- ट्रेन नंबर 07717, तिरुपति- हिसार 24 सितंबर को वाया रींगस, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार होकर चलेगी. इस ट्रेन का नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी स्टेशन पर ठहराव रहेगा.
- ट्रेन नंबर 04717, हिसार- तिरुपति, 27 सितंबर को वाया हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, रींगस होकर चलेगी. इस ट्रेन का भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना स्टेशन पर ठहराव रहेगा.
री- शेड्यूल ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 19808, सिरसा- कोटा 27 सितंबर को सिरसा से 1 घंटा 15 मिनट देरी से रवाना होगी.
- ट्रेन नंबर 14892, हिसार- जोधपुर 27 सितंबर को हिसार से एक घंटे की देरी से रवाना होगी.
