खुशखबरी: PM मोदी ने हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवा को दिखाई हरी झंडी, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

हिसार | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हिसार पहुंचे जहां उन्होंने हरियाणा के पहले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवा का शुभारंभ किया. हिसार एयरपोर्ट से पहली उड़ान भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के लिए शुरू की गई है. पीएम मोदी ने बटन दबाकर नए टर्मिनल का शिलान्यास किया.

PM Modi Narendra Modi

तीन चरणों में किया जाएगा विकसित

हिसार में 7,200 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है. इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकल्प के तौर पर 3 चरणों में विकसित किया जाएगा. इसे लेकर हरियाणा सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू हुआ है. यहां इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा.

युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हर वर्ग के जीवन में बदलाव लाना और उनके सपने को पूरा करना हमारा सपना है. इसके लिए निरंतर प्रयास भाजपा सरकार का मंत्र है. इसी मंत्र पर चलते हुए आज हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरू हुई है. अग्रसेन एयरपोर्ट से बाल्मिकी हवाई अड्डे तक विमान सेवा शुरू हुई. हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी गई है. इस एयरपोर्ट की शुरुआत से हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

हिसार एयरपोर्ट का वादा पूरा किया: सीएम सैनी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमने चुनाव में लाडो लक्ष्मी योजना का वादा किया था, हमने पहले ही बजट में इस योजना को शुरू करने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान कर दिया. हमने हरियाणा के लोगों से वायदा किया था कि तीसरी बार सरकार बनने पर हिसार में जल्द ही एयरपोर्ट की सौगात देंगे, ये वादा आपने पूरा कर दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.