हरियाणा में रेलयात्रियों की फिर बढ़ेगी परेशानी, 3 मार्च तक रद्द रहेगी दिल्ली आवाजाही करने वाली यह ट्रेनें

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. प्रयागराज महाकुंभ मेले (Mahakumbh Mela 2025) के चलते हरियाणा में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है. अब 27 फरवरी से 3 मार्च तक दिल्ली से हिसार और जींद के लिए संचालित होने वाली 6 जोड़ी रेल सेवाएं रद्द रहेगी. इन डबल ट्रिप ट्रेनों में जयपुर, अलवर और मथुरा की ट्रेनें भी शामिल हैं.

Train Cancelled

इस वजह से लिया गया फैसला

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इससे पहले भी महाकुंभ मेले के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से हरियाणा से चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया था और अब एक बार फिर कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि महाकुंभ मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 54043, जींद- हिसार रेलसेवा 27 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54424, हिसार- नई दिल्ली रेलसेवा 28 फरवरी से 6 मार्च तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54423, नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा 28 फरवरी से 6 मार्च तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54044, हिसार- जींद रेलसेवा 1 मार्च से 7 मार्च तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54085, दिल्ली- रेवाडी रेलसेवा 27 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54086, रेवाड़ी- दिल्ली रेलसेवा 27 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 51971, मथुरा- अलवर रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 51972, अलवर- मथुरा रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 51973, मथुरा- जयपुर रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 51974, जयपुर- मथुरा रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12195, आगरा फोर्ट- अजमेर रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12196, अजमेर- आगरा फोर्ट 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.