हरियाणा: बरवाला हल्के में धन्यवादी दौरे पर पहुंचे PWD मंत्री, रायपुर- शिकारपुर व नियाणा गांव को मिली यह सौगातें

हिसार | हरियाणा सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री रणबीर गंगवा अपने निर्वाचन क्षेत्र बरवाला के 3 गांवों रायपुर, शिकारपुर और नियाणा में धन्यवादी दौरे पर पहुंचे. इन गांवों में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सबका साथ- सबका विकास और हरियाणा एक- हरियाणवी एक नारे के साथ BJP सरकार हर वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 24 फसलों पर MSP गारंटी कानून का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है.

Ranbir Gangwa Minister

शिकारपुर गांव को मिली सौगातें

अपने धन्यवादी दौरे के दौरान शिकारपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने गांव में मनरेगा योजना के तहत रामभगत के खेत से बनी सिंह के खेत तक के आईपीबी रास्ते के निर्माण का शिलान्यास किया. इसके अलावा, ग्राम पंचायत की मांग पर सामान्य व एससी चौपाल के लिए 5- 5 लाख रुपए देने की घोषणा की. गांव के तीन कच्चे रास्तों को पूरा करने के साथ- साथ, दोनों जोहड़ों का सौंदर्याकरण, पानी निकासी का उचित प्रबंध करवाने का भी आश्वासन पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिया.

रायपुर को मिली यह सौगातें

PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने गांव ढ़ाणी रायपुर में ग्रामीणों की मांग पर बीसी चौपाल के लिए 5 लाख, एससी चौपाल के लिए शेड बनवाने और खेत के तीन कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की घोषणा की. गांव के अटल पार्क की चारदीवारी का एस्टिमेट भिजवाने के बाद उसका निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया.

गांव रायपुर में ग्रामीणों की मुख्य चौपाल के नवनिर्माण और एससी चौपाल की रिपेयरिंग की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत एस्टिमेट बनवाकर भिजवाएं. निर्माण कार्य के चलते राशि भेज दी जाएगी. बूस्टिंग स्टेशन बनवाने तथा पानी की निकासी के लिए नाले की मांग को भी स्वीकार किया.

नियाणा गांव को मिली यह सौगातें

इसी प्रकार गांव नियाणा में कैबिनेट मंत्री ने लाइब्रेरी, खिलाड़ियों एवं गांव की सातों चौपालों के लिए 5- 5 लाख रूपए और खिलाड़ियों के लिए खेल किट आदि के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से अन्य कार्यों की भी मांग आती है, तो उन्हें भी पूरा किया जाएगा. रणबीर गंगवा ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने पर लोगों का आभार व्यक्त किया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.