उकलाना हल्के को 50 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का तोहफा, PWD मंत्री गंगवा ने किया लोकार्पण

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को उकलाना विधानसभा को 50 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. त्यौहारी सीजन पर करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने सूबे की नायब सैनी सरकार और कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त किया.

Ranbir Gangwa Minister

उकलाना विधानसभा को तोहफा

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने उकलाना विधानसभा क्षेत्र को जिन विकास परियोजनाओं की सौगात दी है, उनमें पेयजल आपूर्ति के लिए 6.44 करोड़ रुपए की लागत से भाखड़ा नहर से आपूर्ति लाइन, 20.25 करोड़ रुपए की लागत से बनने पुरानी पाइपलाइन बदलने व नई कालोनियों में पाइपलाइन बिछाने सहित दो ट्रीटमेंट प्लांट तथा 23 करोड़ रुपए की सीवरेज पाइपलाइन बिछाने की योजना शामिल हैं.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के लोगों से जो वादे किए गए थे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है. आमजन की समस्याओं का समाधान और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. हर क्षेत्र का समान रूप से विकास किया जा रहा है. प्रदेश की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपए आर्थिक सहायता राशि देने की योजना को हरी झंडी दिखा दी गई है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

स्वदेशी उत्पाद अपनाने की सलाह

PWD मिनिस्टर रणबीर गंगवा ने अपने संबोधन में लोगों से आग्रह करते हुए स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस कदम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही, स्थानीय कामगारों को और ज्यादा काम मिलेगा तो उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.