हिसार को मिली डबल लूप इंटरचेंज की सौगात, सिग्नल फ्री हो जाएंगे 2 नेशनल हाईवे

हिसार | शहर के सबसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गिने जाने वाले ढंढूर डबल लूप इंटरचेंज का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस परियोजना का निर्माण अनुबंध पहले ही आवंटित कर दिया है. 27 अप्रैल 2026 को इस पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं.

Six Lane Highway

अब भूमि अधिग्रहण से जुड़ी आखिरी औपचारिकताएं पूरी होते ही सितंबर से इसका निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. यह पूरी परियोजना प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत विकसित की जा रही है.

हिसार को मिली सौगात

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हिसार में एनएच- 9 और एनएच- 52 का व्यस्त जंक्शन पूरी तरह सिग्नल-फ्री हो जाएगा. शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इसे हिसार के प्रमुख विकास कार्यों में शुमार किया जा रहा है. इस इंटरचेंज के बनने से जाम की समस्या में कमी आएगी, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट खत्म होगा और हिसार एयरपोर्ट समेत आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

यह भी पढ़े -  हिसार के अंकुश पंघाल का कमाल, कॉमनवेल्थ गेम्स फाइनल में पहुंचकर भारत का मेडल किया पक्का

सिग्नल फ्री हो जाएंगे हाईवे

एनएचएआई की तरफ से भूमि अधिग्रहण के लिए 42.86 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं. प्रशासनिक और राजस्व विभाग की बाकी बची प्रक्रियाएं पूरी होते ही निर्माण एजेंसी साइट पर काम शुरू कर देगी. बता दें कि यह परियोजना कैबिनेट मंत्री एवं लोक निर्माण तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के ‘विकसित हिसार विजन- 2029’ के तहत प्रस्तावित प्रमुख विकास परियोजनाओं में शामिल है, जिसका मकसद शहर को जाम- मुक्त, सुरक्षित और आधुनिक सड़क नेटवर्क मुहैया कराना है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.