खुशखबरी: हिसार- मेहंदीपुर बालाजी के बीच रोडवेज ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में हिसार रोडवेज डिपो से राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिए सीधी बस सेवा संचालित की जा रही है जिसकी टाइमिंग व स्टॉपेज सहित अन्य जानकारी आपके साथ साझा की जा रही है.

Haryana Roadways Bus

हिसार- मेहंदीपुर बालाजी बस सेवा का शेड्यूल

हिसार बस स्टैंड से यह बस सुबह साढ़े 11 बजे रवाना होकर 12.10 बजे हांसी, दोपहर डेढ़ बजे भिवानी, 02.27 बजे चरखी दादरी, साढ़े 3 बजे महेंद्रगढ़, साढ़े 4 बजे नारनौल और शाम साढ़े 6 बजे अलवर होते हुए रात साढ़े 9 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह साढ़े 6 बजे मेहंदीपुर बालाजी से रवाना होकर शाम साढ़े 4 बजे हिसार बस स्टैंड पर आगमन करेगी.

मेहंदीपुर बालाजी के लिए चलने वाली इस सीधी बस सेवा में हिसार से प्रति व्यक्ति यात्री किराया 400 रुपए निर्धारित किया गया है. हिसार और हासी सहित आसपास के इलाकों से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को इस सीधी बस सेवा का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. उन्हें अपने नजदीकी बस स्टैंड से सीट पर बैठकर सफर करने की सुविधा मिलेगी जिससे उनकी यात्रा आरामदायक हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  धान की सीधी बिजाई के लिए नाममात्र किराए पर मशीन देगी हरियाणा सरकार, साथ मिलेंगे 4500 रुपए प्रति एकड़

दक्षिण हरियाणा का सफर होगा आसान

हिसार रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि हिसार से रवाना होकर मेहंदीपुर बालाजी जाने वाली इस सीधी बस सेवा का जहां श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा मिलेगा तो वहीं हिसार और हांसी जिले से दक्षिण हरियाणा के चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल सहित राजस्थान के अलवर जाने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा. उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए सीट की सुविधा मिलेगी तो उनका सफर आरामदायक हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.