हिसार- शिमला रूट पर रोडवेज ने AC बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में हिसार बस डिपो से हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी शिमला के लिए AC बस सेवा शुरू कर यात्रियों को एक और बड़ी सौगात दी गई है.

Haryana Roadways AC Bus

हिसार- शिमला AC बस का शेड्यूल

हिसार से यह बस सुबह 09.50 बजे रवाना होकर सवा 11 बजे नरवाना, दोपहर 12 बजे कैथल, साढ़े 12 बजे पिहोवा, दोपहर 01.40 बजे अंबाला शहर और 03.05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर- 43 बस स्टैंड पहुंचते हुए शाम 07.20 बजे शिमला पहुंचेगी.

यहां रात्रि ठहराव के बाद अगली सुबह साढ़े 7 बजे शिमला से रवाना होकर 11.20 बजे सेक्टर- 17 बस स्टैंड (चंडीगढ़), 12.40 बजे अंबाला शहर, दोपहर 2 बजे पिहोवा, पौने 3 बजे कैथल, साढ़े 3 बजे नरवाना होते हुए शाम 04.50 बजे हिसार पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

यात्रियों का सफर होगा सुहाना

हिसार बस डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि यह बस हिसार से वाया नरवाना, कैथल, पिहोवा, अंबाला शहर, जीरकपुर, चंडीगढ़, धर्मपुर और सोलन होते हुए शिमला के लिए आवाजाही करेगी. रोडवेज की इस एसी बस में हिसार से शिमला के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 758 रुपए निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि आगामी गर्मियों की छुट्टियों में शिमला जाने वाले यात्रियों को इस बस का विशेष लाभ पहुंचेगा. उन्हें एसी बस में सफर करने का अनुभव मिलेगा जिससे उनका सफर आरामदायक हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.