RTI का शेड्यूल हुआ जारी, मार्च से शुरू होकर मई तक चलेगी प्रक्रिया

हिसार | शिक्षा का अधिकार (RTI) को लागू करने में पिछले साल सरकार पूर्ण रूप से असफल रही है. स्टेट लेवल पर 70 प्रतिशत गरीब वर्ग से संबंधित बच्चों को आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन नहीं मिला. विधानसभा सेशन में भी ये मुद्दा जोरों शोरों से उठा है और इस पर काफी सवाल जवाब हुए. यहां तक की सरकार से उत्तर देने की भी मांग की गई पर निष्कर्ष जीरो रहा. आखिरकार नए शैक्षणिक सेशन को लेकर सरकार द्वारा फिर से आरटीई का शेड्‌यूल जारी कर दिया गया है.

FotoJet 24

11 मार्च से शुरू हो रही प्रक्रिया

जिसमें गरीब वर्ग से जुड़े स्टूडेंट्स मानक के अनुसार मनपसंद प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन ले पाएंगे. आरटीई के तहत प्रक्रिया की शुरुआत 11 मार्च से हो रही है जोकि मई तक चलेगी. शिक्षा निदेशालय ने लेटर जारी कर दिया है. इसके साथ ही, डीइइओ व डीइओ को स्पष्ट आदेश दिए गए है कि वे मानक के अनुसार हर हाल में आरटीई के तहत गरीब वर्ग से जुड़े विद्यार्थियों का दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत करें. खंड से लेकर जिले स्तर पर एक कमेटी का गठन भी करें.

अधीनस्थ कमेटी बनाकर करें रिपोर्ट

हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने बताया कि आरटीई के तहत शेड्यूल जारी हो चुका है. बीइओं को भी मेल कर आर्डर दिए गए है कि वे अधीनस्थ कमेटी बनाकर रिपोर्ट करें. इसके साथ है. इस बार सख्ती से नियमों का पालन करने के आदेश भी दे दिए गए है. जिन भी प्राइवेट स्कूलों ने नियमों का उल्लंघन किया तो उनकी रिपोर्ट निदेशालय भेज दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

इस प्रकार है पूरा शेड्यूल

जारी शेड्यूल के अनुसार, प्राइवेट स्कूलों को प्रवेश कक्षा की कुल सीटों में से 25 प्रतिशत सीटों का ब्यौरा 11 मार्च से लेकर 17 मार्च तक देना होगा. इसके बाद, डीइओ द्वारा मान्यता स्कूलों की वेरिफिकेशन 18 मार्च से 24 मार्च तक होगी. वेरिफिकेशन के बाद मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट 25 मार्च से 30 तक देनी होगी. अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए 31 मार्च से 7 अप्रैल तक आवेदन शुरू होंगे.

9 अप्रैल को स्कूल अलाट होंगे और लाटरी सिस्टम से दाखिले शुरू होंगे. फिर अलाट हुए निजी स्कूलों में 10 अप्रैल से 23 तक एडमिशन शुरू होंगे. इसके बाद, 30 अप्रैल से 4 मई तक वेटिंग स्टूडेंट की लिस्ट जारी होगी. इस प्रकार पूरी प्रक्रिया मार्च में शुरू होकर मई में जाकर खत्म होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.