हिसार के डॉ. संदीप चाहर ने पूरी की चीन में फैलोशिप, ऐसा करने वाले देश के पहले डाक्टर; अग्रोहा मेडिकल में कार्यरत

हिसार | हरियाणा और हिंदुस्तान के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां हिसार जिले के एक चिकित्सक ने चीन में हैंड एंड माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी में फैलोशिप पूरी की हैं. चीन सरकार ने उन्हें फैलोशिप के लिए आमंत्रित किया था. वे इस फैलोशिप को पूरा करने वाले हिंदुस्तान के पहले डाक्टर बन गए हैं.

Dr. Sandeep Chahar

मिलेगा उच्चस्तरीय उपचार

हिसार जिले के प्रसिद्ध गांव बनभौरी निवासी डॉ. संदीप चाहर चीन ने फैलोशिप पूरी कर देश लौटे हैं. फिलहाल, वह अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग में अस्सिटेंट प्रोफेसर की पोस्ट पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि चीन में सीखे अनुभवों से मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

चीन में उन्होंने विशेष रूप से कटी हुई उंगली व हाथ को फिर से जोड़ना, क्षतिग्रस्त अंगों का पुनर्निर्माण और नई उंगली का निर्माण जैसी सर्जरी के बारे में गहनता से प्रशिक्षण लेते हुए निपुणता हासिल की है.

भारत में होगी विदेशों में होने वाली सर्जरी

डॉ. चाहर ने बताया कि चीन में उनके अनुभव ने उन्हें हैंड और माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के क्षेत्र में नई दृष्टि और आत्मविश्वास प्रदान किया है. अब वे भारत में भी इन अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करके मरीजों का उपचार कर सकेंगे. इस प्रशिक्षण का जले हुए मरीजों को फायदा पहुंचेगा. अब देश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी वे सर्जरी उपलब्ध होगी, जो बड़े शहरों या विदेशों तक सीमित थी. आने वाली पीढ़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.