एक और नए स्टेशन पर ठहराव करेगी हिसार- हैदराबाद- हिसार ट्रेन, रेलयात्रियों ने जताई खुशी

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से हैदराबाद के बीच सफर करने वाले रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) के एक अधिकारी ने बताया कि अब हिसार- हैदराबाद- हिसार ट्रेन का मलकाजगिरी स्टेशन पर भी ठहराव किया जाएगा. बता दें कि राजस्थान के सीकर से होकर गुजरने वाली यह ट्रेन सीकर जंक्शन पर भी ठहराव करती है.

Train Railways

हिसार- हैदराबाद- हिसार ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 17019, हिसार- हैदराबाद ट्रेन 16 सितंबर से हिसार से रवाना होने के बाद मलकाजगिरी स्टेशन पर सुबह 06.04 बजे पहुंचेगी. यहां पर 1 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ जाएगी.

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 17020, हैदराबाद- हिसार ट्रेन 13 सितंबर से हैदराबाद से रवाना होने के बाद दोपहर 03.52 बजे मलकाजगिरी स्टेशन पर पहुंचेंगी और यहां 1 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़े -  हिसार एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान से पहुंचे NEET पेपर, 2 दिन बंद रहेंगे कोचिंग सेंटर; परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा

यहां करेगी ठहराव

यह ट्रेन हिसार से प्रत्येक मंगलवार को सुबह सवा 7 बजे रवाना होती है. जो दोपहर 12.40 बजे सीकर जंक्शन पर पहुंचती है. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो जाती है.

वापसी में हैदराबाद से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को दोपहर 03.10 बजे रवाना होती हैं जो तीसरे दिन मंगलवार को सुबह 07.55 बजे सीकर जंक्शन पर पहुंचती है. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 8 बजे चलते हुए आगे हिसार के लिए रवाना हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.