हिसार | रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल- अमृतसर रेलखंड के मध्य स्थित लुधियाना स्टेशन के लुधियाना यार्ड में पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है. इस कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.
जानें वजह
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि लुधियाना स्टेशन पर उपरोक्त कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें रद्द रहेगी. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 54634, लुधियाना- भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन, जो 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक (85 ट्रिप) लुधियाना के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी अर्थात यह ट्रेन लुधियाना-हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
रद्द ट्रेनों की सूची (प्रारंभिक स्टेशन से)
- ट्रेन नंबर 54603, हिसार-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54604, लुधियाना- हिसार पैसेंजर ट्रेन जो 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54605, चूरू- लुधियाना पैसेंजर ट्रेन जो 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54606, लुधियाना- हिसार पैसेंजर ट्रेन जो 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 56635, हिसार- लुधियाना पैसेंजर ट्रेन जो 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी.
