नगर निगम के MD के क्वार्टर पर लगाया गया स्मार्ट मीटर, पूरे हरियाणा में लगाए जाएंगे 30 लाख मीटर, जानिए अभी तक कितने लगाए गए

हिसार ।  हिसार जिले में लंबे समय से प्रस्तावित बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू कर दी गई है. बता दें कि जिले में रविवार को पहला स्मार्ट मीटर लगाया गया. यह स्मार्ट मीटर नगर निगम के एमडी फूलचंद मीणा के क्वार्टर में लगाया गया. वही इस मीटर के लगने से यह उम्मीद बन गई है कि अब आने वाले दिनों में पूरे हिसार सर्कल में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे.

ELECTRONIC METER

हिसार में लगाया गया पहला स्मार्ट मीटर 

बता दें कि सरकार द्वारा आने वाले 4 सालों में पूरे प्रदेश में 30 लाख स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई गई है, परंतु अभी तक केवल 10% यानी 3 लाख मीटर ही लग पाए है. यह स्मार्ट मीटर बिजली की चोरी को रोकने में महत्वपूर्ण साबित होंगे. इसके साथ ही अगर इनके साथ रिमोट या अन्य तरीके से छेड़छाड़ की जाएगी तो यह मीटर खुद ही बंद हो जाएगा. स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को एक यूनिक कोड देकर डीएचबीवीएन स्मार्ट मीटर एप से जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

हर उपभोक्ता को एक विशेष नंबर दिया जाएगा. हर दिन से लेकर हर महीने की बिजली खपत सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एप पर अपलोड होगी. बता दे कि इसके अलावा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के पास पोस्टपेड, प्रीपेड व नेट मॉनिटरिंग की भी सुविधा होगी. इस स्मार्ट मीटर  का मोबाइल की तरह प्रीपेड रिचार्ज भी करवाया जा सकेगा. वहीं उपभोक्ताओं की रोजाना मासिक खपत यूनिट को बिजली निगम के कार्यालय में बैठे कर्मचारी निकाल सकेंगे. उसके लिए कर्मचारियों को मीटर रीडिंग के लिए घर घर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. इसे समय की बचत होगी वह पारदर्शिता भी बढ़ेगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.