हिसार के सिसाय गांव में एक महीने में 52 मौत होने के बाद जागा प्रशासन

हिसार ।  हिसार के सिसाय नगर पालिका में कोरोना लक्षणों से ग्रस्त ग्रामीणों की लगातार मौते हो रही है. बता दें कि मंगलवार को प्रशासनिक अमला गांव में पहुंचा व मौजिज ग्रामीणों के साथ मीटिंग करते हुए गांव की स्थिति का जायजा लिया. बता दें कि एसपी व एसडीएम दोनों अधिकारी गांव में पहुंचे थे. वही ग्रामीणों ने बताया कि बीते 1 महीने से सिसाय बोलान व सिसाय कालीरामण गांव में करीब 50 से 55 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

sisye village news hisar

इस गांव में नहीं रुक रहा मौत का सिलसिला

गांव के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हुए हैं, एक डॉक्टर के भरोसे ही अस्पताल चल रहा है. गांव में दौरा करने के लिए एसपी नीतिका गहलोत व एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह पहुंचे. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सेंपलिंग बढ़ा दी गई है. इसके अलावा सभी से कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की. वही गांव के पूर्व सरपंच अजीत सिंह ने कहा कि गांव के हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण बुरी तरह से डरे हुए हैं. पूरे गांव की गलियां सुनसान है,सभी अपने घरों में दुबके बैठे हैं.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

अधिकारियों ने गांव में ठीकरी पहरा लगाने की बात कही, अधिकतर ग्रामवासियों का कहना है कि अब तो वायरस गांव में घुसी गया है.  पहरा तो बाहर से आने वालों को रोकने के लिए होता है. उन्होंने अधिकारियों से सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की, जिससे ग्रामीणों की जान को बचाया जा सके. ग्रामीणों ने जो सुझाव प्रशासन के सामने रखे. उन पर प्रशासन गंभीरता से विचार करेगा. उन्होंने सभी से सैंपलिंग वै क्सीनेशन करवाने की अपील की.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.