हिसार से जयपुर के लिए स्पेशल फ्लाइट सेवा शुरू, फटाफट चेक करें टाइम और किराया

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से जयपुर के लिए फ्लाइट सेवाओं को शुरू कर दिया गया है. इसी संबंध में डायरेक्टेड जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन मे शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. हिसार से जयपुर के लिए अगले महीने 12 सितंबर से फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी. इस दौरान यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Page 5

हिसार से जयपुर शुरू की गई फ्लाइट सेवा

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, शुक्रवार को शाम 5:35 मिनट पर जयपुर के लिए यात्रियों को फ्लाइट सेवाओं का लाभ मिलने वाला है. हिसार से जयपुर तक फ्लाइट सेवा के लिए आपको 1950 रुपए किराए का भुगतान करना होगा. हिसार से जयपुर जाने के लिए यात्रियों को महज एक घंटा 5 मिनट का समय लगने वाला है.

दिल्ली से हिसार आने वाली फ्लाइट को सप्ताह में एक दिन जयपुर रूट से शुरू किया जाएगा. इसके बाद, यही फ्लाइट हिसार से अयोध्या के लिए शुरू होगी. पहले यात्रियों को हिसार से जयपुर का सफर करने में 5 घंटे का समय लग जाता था, परंतु अब फ्लाइट सेवा शुरू होने से महज 1 घंटे के अंदर ही वह सफर कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट के समय में बदलाव

हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट हर सोमवार और बुधवार सुबह 10:00 बजे रवाना होगी और 11:00 चंडीगढ़ पहुंचेगी वापसी में यह फ्लाइट सुबह 8:00 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर सुबह 9:40 मिनट पर हिसार पहुंचेगी. पहले यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सोमवार और शुक्रवार को मिलती थी, यह फ्लाइट दोपहर 3:20 पर हिसार से रवाना होकर 4:30 पर चंडीगढ़ पहुंचती थी. वापसी का समय 4:55 से लेकर 5:55 मिनट का था, अब इसमें भी बदलाव कर दिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.