हिसार से काचीगुड़ा के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग; इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

हिसार | रंगों के त्योहार होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है, ताकि लोगों का सफर आसान हो सकें. वे बिना किसी परेशानी के अपने घर पहुंच सकें. इसी कड़ी में रेलवे ने काचीगुड़ा- हिसार- काचीगुड़ा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है.

Indian Railway

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 07717, काचीगुड़ा से 13 मार्च को शाम साढ़े 5 बजे रवाना होगी और यह ट्रेन 14 मार्च को दोपहर 2:05 बजे हिसार पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 07718, हिसार से 16 मार्च को रात 11:15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन 19 मार्च को रात साढ़े 9 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

यह ट्रेन बीच रास्ते मलकाजगिरी, मडचेल, कामारेड्डी से होते हुए निजामाबाद, बसर और धर्माबाद तक जाएगी. इसके बाद, मुदखेड़, नांदेड, पूर्णा और बसमत होते हुए हिंगोली पहुंचेगी. फिर वाशिम, अकोला, शेगांव से भुसावल और जलगांव तक जाएगी. वहां से नंदुरबार, उधना, वडोदरा होते हुए रतलाम पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा से अजमेर और फिर किशनगढ़, फुलेरा, रींगस होते हुए सीकर पहुंचेगी. यहां से आगे बढ़ते हुए नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करते हुए हिसार रेलवे स्टेशन पर आगमन करेगी. इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, एक थर्ड एसी, 20 स्लीपर कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.