Indigo संकट के बीच हिसार- महाराष्ट्र के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, फटाफट देखें पूरा शेड्यूल

हिसार | Indigo संकट के बीच देशभर में चौतरफा मचे हाहाकार को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक राहत भरा फैसला लिया है. हवाई सेवाओं के रद्द होने पर यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे द्वारा हिसार- खड़की- हिसार स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी, ताकि यात्रियों को राहत पहुंचाने में मदद मिल सके.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04725, हिसार- खड़की स्पेशल ट्रेन 7 दिसंबर यानि आज (01 ट्रिप) हिसार से 5:50 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 12:40 बजे आगमन व 13:00 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 10:45 बजे खड़की (महाराष्ट्र) पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04726, खड़की- हिसार स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर सोमवार को (01 ट्रिप) खड़की से 17:00 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 14:40 बजे आगमन व 14.50 बजे प्रस्थान कर 22:25 बजे हिसार पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसई रोड, कल्याण, लोणावला व चिंचवड स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.