राजस्थान ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए हिसार से चलेगी स्पेशल ट्रेन, सीकर की 2 ट्रेनों का जयपुर तक विस्तार

हिसार | राजस्थान में होने वाली ग्रुप D की भर्ती परीक्षा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. रेलवे द्वारा हिसार से स्पेशल ट्रेन तथा रेवाड़ी से सीकर जाने वाली 2 ट्रेनों को जयपुर तक अस्थाई विस्तार को मंजूरी प्रदान की गई है. इन ट्रेनों के संचालन से हरियाणा से परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचेगा.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04707, हिसार- खातीपुरा (जयपुर) परीक्षा स्पेशल ट्रेन 18- 20 सितंबर तक (03 ट्रिप) हिसार से रात 10.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 6 बजे खातीपुरा पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04708, खातीपुरा (जयपुर)- हिसार परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19- 21 सिंतबर तक खातीपुरा से सुबह साढ़े 7 बजे रवाना होकर शाम 5.50 बजे हिसार पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हरियाणा के हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी तथा राजस्थान के खैरथल, अलवर, राजगढ, बांदीकुई व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 13 जनरल कोच व 2 गार्ड सहित 15 डिब्बे होंगे.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

2 ट्रेनों का अस्थाई विस्तार

ट्रेन नंबर 54804/ 03 रेवाड़ी- सीकर- रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का जयपुर तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है. ट्रेन नंबर 54804, रेवाड़ी- जयपुर ट्रेन 18- 20 सितंबर तक रेवाड़ी से 15.10 बजे प्रस्थान कर 20.50 बजे सीकर जंक्शन पर आगमन व 21.00 बजे प्रस्थान कर 23.50 बजे जयपुर पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 54803 जयपुर- रेवाड़ी ट्रेन 19 से 21 सितंबर तक जयपुर से 4 बजे प्रस्थान कर सीकर स्टेशन पर साढ़े 6 बजे आगमन व 7:25 बजे प्रस्थान कर साढ़े 12 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.