हिसार | राजस्थान में आयोजित होने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे ने हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन (Hisar Railway Station) से स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही, रेवाड़ी- सीकर- रेवाड़ी ट्रेन का भी जयपुर तक अस्थाई विस्तार किया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने में आसानी हो सके.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 54803, जयपुर- रेवाड़ी रेलसेवा 13 और 14 सितंबर को (2 ट्रिप) जयपुर से 4.00 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर साढ़े 6 बजे आगमन और 7.25 बजे प्रस्थान कर मध्यरात्रि साढ़े 12 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.
हिसार से चलेगी स्पेशल ट्रेन
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04707, हिसार- खातीपुरा (जयपुर) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 13 सितंबर को (1 ट्रिप) हिसार से रात 8 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 4 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04708, खातीपुरा (जयपुर)- हिसार परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 14 सिंतबर को (1 ट्रिप) खातीपुरा (जयपुर) से 18.30 बजे रवाना होकर रात 1.10 बजे हिसार पहुंचेगी.
ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इसमें 13 द्वितीय साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित 15 डिब्बे होंगे.
