खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, देवउठनी एकादशी पर हिसार से चलेगी स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार, Khatu Shyam Special Train | हरियाणा से ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ की नगरी खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए देवउठनी एकादशी पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस मौके पर होने वाली श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है ताकि लोगों को आरामदायक सफर का अनुभव मिल सकें।

Khatu Shyam Special Train

हिसार से चलेगी स्पेशल ट्रेन

देवउठनी एकादशी पर श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए रेलवे ने हिसार से खाटूश्याम के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का हिसार ही नहीं बल्कि हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और नारनौल से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा पहुंचेगा। इस ट्रेन में यात्रियों को 13 जनरल कोच की सुविधा मिलेगी जिससे उनकी यात्रा आरामदायक हो जाएगी। यानि सभी श्रद्धालु आराम से सीट पर बैठ कर अपनी यात्रा को सुगम बना सकेंगे।

खाटूश्याम स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04747, हिसार- रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 19-21 अक्टूबर तक हिसार से रोजाना सुबह 09.55 बजे रवाना होकर शाम साढ़े 4 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04748, रींगस- हिसार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन उपरोक्त समयावधि में रींगस से रोजाना शाम 05.50 बजे रवाना होकर रात 12.10 बजे हिसार पहुंचेगी।

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हांसी, बवानीखेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट और श्री माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं, देवउठनी एकादशी पर खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा जयपुर- भिवानी- जयपुर में 4 जनरल कोच और मदार- रोहतक- मदार में 3 जनरल कोच की अस्थाई बढ़ोतरी कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.