खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, हिसार से चलेगी स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | होली पर्व पर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. कई प्रमुख रूटों पर लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है. इसी कड़ी में हरियाणा से होकर भी चार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है. इन ट्रेनों का संचालन 26 फरवरी से 29 मार्च तक रहेगा.

RAIL TRAIN

इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर और विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम मंदिर जाने वाले लोगों को भी फायदा होगा पहुंचेगा. हरियाणा में इन ट्रेनों का संचालन रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, डबवाली, सिरसा, आदमपुर, हिसार, हांसी और रोहतक स्टेशनों से होगा.

हिसार- जयपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि हिसार- जयपुर स्पेशल अनारक्षित ट्रेन 25 से 28 फरवरी तक रोजाना हिसार स्टेशन से 05.50 बजे रवाना होकर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में जयपुर से 14.50 बजे रवाना होकर रात 22.25 बजे हिसार स्टेशन पर आगमन करेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद और ढ़ेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. रींगस स्टेशन पर ठहराव से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इसका फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

जोधपुर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

अमित सुदर्शन ने बताया कि 5 मार्च से जोधपुर- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. जोधपुर से यह ट्रेन हर वीरवार को 16.15 बजे और गोरखपुर से हर शुक्रवार 23.25 बजे रवाना होगी. इसके अलावा श्रीगंगानगर- समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार 13.25 बजे और समस्तीपुर से मंगलवार 1 बजे रवाना होगी.

श्रीगंगानगर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन श्रीगंगानगर से प्रत्येक वीरवार को 13.25 बजे और गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार 19.30 बजे रवाना होगी. इसके अलावा उदयपुर सिटी- योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार 13.45 बजे और ऋषिकेश से प्रत्येक बुधवार 17.55 बजे रवाना होगी. इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से होली पर घर आने की योजना बना रहे लोगों को सहूलियत होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.