हिसार | वैष्णोदेवी श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए ट्रेन नंबर 09603/ 04, उदयपुर- श्री माता वैष्णो देवी कटरा- उदयपुर स्पेशल वाया हिसार (12 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन करने का फैसला लिया है. यह ट्रेन वाया हिसार होकर संचालित होगी.
यह रहेगा शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09603, 9 अप्रैल से 25 जून तक (हर बुधवार) को उदयपुर सिटी से 01:50 बजे रवाना होकर 17:30 बजे हिसार पहुंचेगी. यहां से 18:00 बजे रवाना होकर 06:35 बजे कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09604, 10 अप्रैल से 26 जून तक (हर गुरुवार) कटरा से 10:50 बजे रवाना होकर 21:45 बजे हिसार पहुंचेगी. यहां से 22:15 बजे रवाना होकर 13:55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन उदयपुर सिटी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, सुरजगढ़, लोहारू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मूतवी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.
