हिसार | हरियाणा ने त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ और यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में राजस्थान के श्रीगंगानगर से हरियाणा और पंजाब के रास्ते 2 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है. इन ट्रेनों के संचालन से हरियाणा और पंजाब में रहने वाले UP और बिहार के प्रवासियों के लिए दिपावली और छठ पर्व पर घर पहुंचना आसान हो जाएगा.
श्रीगंगानगर- समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04731, श्रीगंगानगर- समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04732, समस्तीपुर- श्रीगंगानगर 21 अक्टूबर से 4 नवंबर तक समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को 1 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सादुलशहर, हनुमानगढ, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर व मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 2 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल डिब्बों की संख्या 20 होगी.
श्रीगंगानगर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04729, श्रीगंगानगर- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 23 व 30 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से प्रत्येक वीरवार को 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04730, गोरखपुर- श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 24 व 31 अक्टूबर को गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 19.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 02.45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सादुलशहर, हनुमानगढ, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी व सिद्धार्थनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 2 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल डिब्बों की संख्या 20 होगी.
