हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई हैं. इनमें से कुछ ट्रेनें हरियाणा से होकर गुजरेगी, जबकि कुछ ट्रेनें यही से ही संचालित होगी. ये स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर के महीने में संचालित होगी. इन ट्रेनों के संचालन से त्यौहारी सीजन पर घर पहुंचना आसान हो सकेगा.
5 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल
- मदार- रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन): ट्रेन नंबर 09639, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी.
- रोहतक- मदार स्पेशल (प्रतिदिन): ट्रेन नंबर 09640, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी.
- हिसार- खड़की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनः ट्रेन नंबर 04725, 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
- खड़की- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनः ट्रेन नंबर 04726, 13 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.
साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
- तिरुपति- हिसार साप्ताहिक रेलसेवा: ट्रेन नंबर 07717, 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.
- हिसार- तिरुपति साप्ताहिक रेलसेवा: ट्रेन नंबर 07718, 5 अक्टूबर से 31 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
- ओखा- शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक रेलसेवा: ट्रेन नंबर 09523, 23 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.
- शकूरबस्ती- ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक रेलसेवा: ट्रेन नंबर 09524, 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.
- भावनगर- शकूरबस्ती साप्ताहिक रेलसेवा: ट्रेन नंबर 09257, 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.
- शकूरबस्ती- भावनगर साप्ताहिक रेलसेवा: ट्रेन नंबर 09258, 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
