हरियाणा नगर निगम चुनावों को लेकर हलचल हुई तेज, हिसार पहुंची EVM; वार्डबंदी का काम शुरू

हिसार | हरियाणा नगर निगम चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. इसी कड़ी में हिसार नगर निगम (Hisar Nagar Nigam Chunav) में EVM पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नगर निगम ने यहाँ चुनावों के लिए 1500 EVM मंगवाई हैं. शहरी स्थानीय निकाय द्वारा वार्ड बंदी का काम भी शुरू कर दिया गया है.

Chunav

PPP के आधार पर होगी वार्डबंदी

परिवार पहचान पत्र के आधार पर डाटा इकट्ठा किया जा रहा है, इसके आधार पर वार्ड बंदी की जाएगी. बाकी जानकारी के लिए बता दें कि इस आधार पर पहले की गई वार्ड बंदी की कागजी औपचारिकताओं को राज्य चुनाव आयोग द्वारा मौखिक रूप से मंजूरी भी दे दी गई है. इसी के आधार पर अब की बार वार्ड भी आरक्षित होंगे, लेकिन विधानसभा की मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

6 वार्ड होंगे आरक्षित

ऐसे में अनुमान है कि 4 एससी, बीसी ए और बीसी बी वार्ड बनाए जा सकते हैं. बता दें कि हिसार नगर निगम में 20 वार्ड हैं, जिनमें से 6 वार्ड आरक्षित रहेंगे. चुनाव लड़ने के इच्छुक पूर्व पार्षदों व लोगों ने हिसार नगर निगम में डेरा जमा लिया है और वह निगम से विभिन्न जानकारियां ले रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts