हिसार: भाभी के साथ अवैध संबंध के शक में युवक ने दोस्त की कस्सी से काटकर की हत्या

हिसार । हरियाणा के हिसार जिले के सरसोद गांव मे भाभी के साथ अवैध संबंधों के शक की रंजिश के चलतेे नवीन ने  खेत मेंं  दोस्त  की कस्सी से काटकर हत्या कर दी थी,  आरोपी नवीन की तलाश मे बरवाला पुलिस ने छापेमारी की. वही प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद राय का कहना है कि आरोपित नवीन की तलाश के लिए टीमें लगाई हुई है. जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

death

शक के चलते युवक ने की अपने दोस्त की हत्या

उन्होंने बताया कि नवीन का सुराग लगाने के लिए सीआईए के साथ-साथ साइबर सेल की भी सहायता ली जा रही है. सरसोद गांव के खेतों में प्रदीप नामक 20 वर्षीय युवक की उसी के दोस्त ने कस्सी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी . बता दें कि उसका शव खेत में चारपाई के पास खून से लदा हुआ मिला. भाभी के साथ गलत चाल चलन के शक के चलते ऐसा किया गया. इसी संदर्भ में मृतक प्रदीप के पिता राजबीर सिंह ने बरवाला पुलिस को दर्ज कराएं केस में आरोप लगाया कि उसके बेटे प्रदीप की हत्या उसी के दोस्त व पड़ोसी नवीन ने की है.

यह भी पढ़े -  हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं में होगा विस्तार, इन शहरों के लिए उड़ेंगे जहाज

बता दें कि आरोपी नवीन को उसके लड़के प्रदीप पर अपनी भाभी के साथ गलत चाल चलन के बारे में शक था. वहीं पुलिस को दर्ज कराए गए केस में बताया कि नवीन ने इस वारदात को अंजाम दिया है. ऐसा करते हुए उसके भतीजे अनिल ने देखा था. अनिल ने उसे पकड़ने की भी कोशिश की, परंतु वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. प्रदीप खेतों की रखवाली के लिए रात के समय खेत में ही होता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.