हिसार | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा और पंजाब के रास्ते संचालित होने वाली 4 महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गई है.
रेलवे ने दी जानकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर सानेहवाल- अमृतसर रेलखंड के बीच में लुधियाना यार्ड में प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर रि- डेवलपमेंट कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा. उन्होंने बताया कि पहले इन ट्रेनों को 15 दिसंबर 2024 से 28 जनवरी 2025 तक रद्द किया गया था, लेकिन अब ये ट्रेनें दी गई नई तारीख तक रद्द रहेगी.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 54603, हिसार- लुधियाना ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54604, लुधियाना- चुरू ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54605, चुरू- लुधियाना ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54606, लुधियाना- हिसार ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
