हिसार- लुधियाना रूट पर सफर करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, 85 दिनों तक रद्द रहेगी यह ट्रेनें

हिसार | रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- 2 और 3 पर चल रहे विकास कार्यों का सीधा असर अब उत्तर भारत के अत्यंत महत्वपूर्ण जंक्शन जाखल पर भी पड़ने जा रहा है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा जारी ताजा आदेश में जाखल स्टेशन से होकर गुजरने वाली 7 पैसेंजर ट्रेनों को 1 दिसंबर से 23 फरवरी 2026 तक (85 दिनों के लिए) अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया गया है.

Train Cancelled

दैनिक यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

रेलवे के इस फैसले ने जाखल, हिसार, लुधियाना और चुरू रूट पर रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि जाखल रेलवे स्टेशन रणनीतिक रूप से इतना अहम है कि यहां से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री विभिन्न दिशाओं में जाने के लिए ट्रेनें बदलते हैं.

इन पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से खासतौर पर उन यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी, जो रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार के लिए रोजाना हिसार- लुधियाना रूट पर यात्रा करनी होती है. अब उन्हें बसों का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे न केवल समय ज्यादा लगेगा. किराए के रूप में भी खर्च बढ़ जायेगा. रेलवे के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि प्लेटफार्म निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जा सकता था ताकि पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने से बचाया जा सके.

यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 54603, हिसार- लुधियाना
  • ट्रेन नंबर 54604, लुधियाना- चुरू
  • ट्रेन नंबर 54053, जाखल- लुधियाना
  • ट्रेन नंबर 54054, लुधियाना- जाखल
  • ट्रेन नंबर 54605, चुरू- लुधियाना
  • ट्रेन नंबर 54606, लुधियाना- हिसार
  • ट्रेन नंबर 54635 हिसार- लुधियाना
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.