हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली फ्लाइट का इतना लगेगा किराया, 2 घंटे में बिकी सभी टिकटें

हिसार | हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) से 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यहाँ से पहली उड़ान शुरू होने से जनता का उत्साह देखते ही बन रहा है. शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे टिकट बिक्री शुरू की गई और महज 2 घंटे में ही रात 10:00 बजे तक सभी टिकटें बिक गईं. अब 18 अप्रैल के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है. इच्छुक लोग एलाइंस एविएशन की साइट पर ऑनलाइन टिकट्स खरीद सकते हैं.

Flight Aeroplan

इतना लगेगा किराया

हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली का रेट भी तय हो गया है. हिसार से अयोध्या जाने के लिए ₹3393 और अयोध्या से हिसार आने के लिए ₹3730 किराए के तौर पर देने होंगे. अगर कोई हिसार से दिल्ली जाना चाहता है, तो उन्हें किराए के तौर पर ₹1300 देने होंगे. यात्री अपने साथ 15 किलो तक का सामान रख सकेंगे. इससे ज्यादा का सामान होने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.

यह भी पढ़े -  नए स्वरूप में नजर आएगा हिसार शहर का सबसे पुराना पुल, अंडरपास से हर कोने को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

यह रहेगा शेड्यूल

70 सीटर इस विमान में अयोध्या तक का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा. सुबह 10:40 पर विमान अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 12:40 पर अयोध्या पहुंच जाएगा. अयोध्या के लिए हर शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट उड़ेंगी. दिल्ली से हिसार के लिए जहाज सुबह 9:30 पर उड़ान भरेगा. विमान के हिसार पहुंचने का समय सुबह 10:15 निर्धारित किया गया है. उसके बाद, सुबह 10:40 पर हिसार से अयोध्या के लिए विमान उड़ान भरेगा और वह दोपहर 12:40 पर अयोध्या पहुंच जाएगा. दोपहर 1:05 पर अयोध्या से हिसार के लिए वापसी के लिए जहाज उड़ान भरेगा और दोपहर 3:05 पर हिसार पहुंच जाएगा. हिसार से दोपहर 3:35 पर विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts