खुशखबरी: हिसार के चारों टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दरों में कटौती, फटाफट देखें नई रेट लिस्ट

हिसार | वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. हिसार जिले में नेशनल हाईवे के चारों टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दरों में कटौती से यह राहत मिली है. सरकार व नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के फैसले से वाहन चालकों को 5 रुपए से 25 रुपए तक की राहत पहुंची है.

Toll Gate Booth 2

रात 12 बजे से नई टोल दरें लागू

रामायण- मैयड़ टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में कटौती नहीं की गई है. यहां पहले की तरह ही वाहन चालकों को एकतरफा टोल टैक्स के रूप में 95 रुपए का भुगतान करना होगा. लांधड़ी, बाडडो पट्टी और चौधरीवास टोल प्लाजा पर कार चालकों को पहले की अपेक्षा कम टोल टैक्स देना होगा. NHAI द्वारा सभी टोल प्लाजा पर नई रेट लिस्ट चस्पा दी गई है. टोल टैक्स की नई दरें 3 अक्टूबर की रात 12 बजे से लागू हो गई है.

मंथली पास हुआ सस्ता

रामायण टोल प्लाजा से प्राप्त नई रेट लिस्ट के मुताबिक, एलसीवी एलजीबी व मिनी बसों सिंगल जर्नी के 5 रुपए कम हुए हैं. ट्रक व (2 एएक्सएलई) गाड़ियों के सिंगल जर्नी का टोल टैक्स 10 रुपए व रिटर्न जर्नी के टोल टैक्स के 25 रुपए कम किए गए हैं.

थ्री एएक्सफई कामर्शियल वाहनों के सिंगल जर्नी के 10 रुपए व रिटर्न जर्नी के 25 रुपए कम किए गए हैं. एचसीएम, ईएग्ड, एमएवी (4- 8 एएक्सएलई) वाहनों के 15 रुपए सिंगल जर्नी व 10 रुपए रिटर्न जर्नी करने पर छूट दी गई है. इसी प्रकार ओएसवी (7 या इससे ज्यादा एएक्सएल्लई) वाहनों पर 15 रुपए सिंगल विंडो व 15 रुपए ही रिटर्न जर्नी के कम किए गए हैं. मंथली पास में भी 10 रुपए की कटौती के बाद अब 340 रुपए का भुगतान करना होगा.

हिसार मय्यड़ टोल प्लाजा रेट

वाहन पुराना नया
कार 95 95
एलसीवी वाहन 155 150
बस 330 320
3 एक्सएल वाहन 360 350
4 टू एक्सएल वाहन 515 500
बोअर साइज वाहन 625 610

लांधड़ टोल प्लाजा

वाहन पुराना नया
कार 100 95
एलसीवी वाहन 160 155
3 एक्सएल वाहन 330 320
4 टू एक्सएल वाहत 360 360
बोअर साइज वाहन 520 505

बाड़ो पट्टी टोल प्लाजा

वाहन पुराना नया
कार 125 120
एलसीवी वाहन 205 200
बरा 425 415
3 एक्सएल वाहत 465 450
4 टू एक्सएल वाहन 670 650
वोअर साइज वाहन 815 790

चौधरीवास टोल प्लाजा

वाहन पुराना नया
कार 75 70
एलसीवी वाहन 120 115
बस 245 240
3 एक्सएल वाहन 270 260
4 टू एक्सएल वाहन 390 375
योअर साइज वाहन 470 460
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.