खुशखबरी: 31 मई तक चलेगी हिसार से होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने भावनगर टर्मिनस- हरिद्वार- भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 31 मई तक विस्तार कर दिया है. इस ट्रेन के विस्तार से उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थल हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को विशेष फायदा मिलेगा. वहीं, गुजरात के लिए भी ट्रेन सेवा का लाभ मिलता रहेगा.

Indian Railways Train 1

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09271, भावनगर टर्मिनस- हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मई तक प्रत्येक रविवार को सुबह 04.25 बजे भावनगर टर्मिनस से रवाना होकर सोमवार को दोपहर 3 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09272, हरिद्वार- भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 जून तक प्रत्येक सोमवार को शाम 04.25 बजे हरिद्वार से रवाना होकर मंगलवार को सुबह 04.35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सिहोर गुजरात, धोला, बोटाड, सुरेंद्रनगर गेट, विरमगाम, आंबली रोड, गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चुरू और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

हरियाणा में भी यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सिवानी, हिसार, हांसी, भिवानी, कलानौर कलां, रोहतक, पानीपत और अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करते हुए सहारनपुर और रूड़की होते हुए हरिद्वार का सफर तय करेगी. अमित सुदर्शन ने बताया कि समर वेकेशन में भोलेनाथ की नगरी हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन के विस्तार का सीधा फायदा पहुंचेगा. वहीं, इस ट्रेन के विस्तार से नियमित ट्रेनों से यात्री दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.