हिसार- रेवाड़ी सहित इन जिलों से राजस्थान जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 8 रद्द ट्रेनों की सूची आई सामने

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया है कि राजस्थान के चुरू- सादुलपुर रेलखंड के असलु, दूधवाखारा एवं सिरसला स्टेशनों पर सब-वे का निर्माण कार्य शुरू होने पर हरियाणा और राजस्थान के बीच आवागमन करने वाली 8 ट्रेनें 17 नवंबर से 24 नवंबर तक रद्द रहेगी.

Train Cancelled

यात्रियों से अपील

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सब- वे निर्माण कार्य के चलते इस रेलवे लाइन पर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. खासतौर पर हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और फतेहाबाद के लोगों को परेशानी झेलनी होगी. उन्होंने इन जिलों के लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.

आंशिक रद्द ट्रेनें (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 14897, बीकानेर- हिसार ट्रेन जो 17 नवंबर से 24 नवंबर तक (8 दिन), 3 से 10 दिसंबर तक (8 दिन) एवं 19 से 24 दिसंबर तक (6 दिन) बीकानेर से प्रस्थान करेगी और रतनगढ तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन रतनगढ़- हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14898, हिसार- बीकानेर रेलसेवा 18 नवंबर से 25 नवंबर तक (8 दिन), 4 से 11 दिसंबर तक (8 दिन) एवं 20 से 25 दिसंबर तक (06 दिन) हिसार के स्थान पर रतनगढ से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन हिसार- रतनगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54604, लुधियाना- चूरू रेलसेवा जो 17 नवंबर से 24 नवंबर तक (8 दिन), 3 से 10 दिसंबर तक (8 दिन) एवं 19 से 24 दिसंबर तक (6 दिन) लुधियाना से प्रस्थान करेगी और हिसार तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन हिसार- चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54605, चूरू- लुधियाना रेलसेवा 18 नवंबर से 25 नवंबर तक (8 दिन), 4 से 11 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 20 से 25 दिसंबर तक (06 दिन) चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन चुरू- हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54789, रेवाडी- बीकानेर रेलसेवा जो 18 नवंबर से 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक (08 दिन) रेवाडी से प्रस्थान करेगी और सादुलपुर तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन सादुलपुर- बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54790, बीकानेर- रेवाडी रेलसेवा 18 नवंबर से 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक (08 दिन) बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन बीकानेर-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14891, जोधपुर- हिसार रेलसेवा जो 18 नवंबर से 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 3 से 10 दिसंबर तक (08 दिन) जोधपुर से प्रस्थान करेगी और चूरू तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14892, हिसार- जोधपुर रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक (08 दिन) हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन हिसार- चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.