खुशखबरी: हिसार रोडवेज डिपो को मिला 20 नई बसों का तोहफा, इन रूटों पर होगी संचालित

हिसार | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. आसपास के राज्यों के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है. रोडवेज डिपो में निरंतर BS- 6 मॉडल की नई बसों को शामिल किया जा रहा है, ताकि दिल्ली और NCR क्षेत्र में संचालन को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके.

Haryana Roadways

हिसार डिपो के लिए खुशखबरी

परिवहन विभाग की ओर से हिसार रोडवेज डिपो को 20 नई BS- 6 मॉडल की बसों का तोहफा मिला है. सभी बसें डिपो में पहुंच चुकी है और कुछ दस्तावेज प्रकिया पूरी होनी बाकी है, जिसके बाद इन बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. ये नई बसें पहले वाली बसों की तुलना में आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने का काम करेगी.

लंबे रूटों पर होगा संचालन

हिसार डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि इन नई बसों को का लंबे समय से इंतजार था. अब इन बसों को बहुत जल्द सड़कों पर उतारा जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके. उन्होंने बताया कि इन नई बसों को लंबे रूटों दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, आगरा, शिमला, मनाली, वैष्णो देवी, जयपुर, अजमेर जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए संचालित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: आदमपुर में निकली सरकारी भर्ती, 27 जुलाई से पहले करें आवेदन

रोडवेज अधिकारी ने बताया कि इन लंबे रूट्स पर सीधी बस सेवा संचालन से यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. कुछ दस्तावेज प्रकिया अधूरी है, जिसके पूरा होते ही यात्रियों को नई बसों में सफर करने का अनुभव मिलेगा. उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.