मेडिकल क्षेत्र में चमका हिसार जिले के गांव नियाणा का नाम, 94 फीसदी स्कोर के साथ हरियाणा में किया टॉप

हिसार | बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर हरियाणा के हिसार जिले के गांव नियाणा के लिए एक गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाकर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड- सर्टिफाइड (एनक्वास) करवाया जा रहा है.

Primary Health Center PHC Hospital

हरियाणा में टॉप स्कोरर रहा गांव नियाणा

इस कड़ी में प्रदेश के 4 जिलों के 6 आयुष्मान आरोग्यं मंदिर हेल्थ सेंटर्स एनक्वास के मानकों पर खरा उतरने पर सर्टिफाइड हुए हैं. नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर्स के अनुसार, इन हेल्थ सेंटर्स में सिरसा व करनाल का एक- एक, अम्बाला व हिसार के 2 सेंटर्स का चयन हुआ है. खास बात यह कि हिसार के गांव नियाणा के हेल्थ सेंटर ने सर्वाधिक स्कोर हासिल किया है.

मिलेगी यह सुविधा

इन सेंटर्स को आगामी 3 साल तक सालाना एक- एक लाख रुपए का फंड सेवाओं में सुधार और बढ़ोतरी के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. बता दें कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर नियाणा ने 94.72% व आयुष्मान आरोग्यं मंदिर फ्रांसी ने 88.14%, अंबाला के धीन व बाड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने क्रमशः 86.16% व 85.44%, करनाल के आयुष्मान आरोग्यं मंदिर पुंडरक और सिरसा के चौबुर्जा आयुष्मान आरोग्यं मंदिर ने क्रमशः 81.06% व 80.08% स्कोर हासिल किया है.

यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

क्वालिटी सैल की नोडल ऑफिसर एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनामिका बिश्नोई के अनुसार एनक्वास के मानकों को पूरा करके मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और स्वच्छता व संक्रमण मुक्त माहौल दे रहे हैं. सर्टिफाइड स्वास्थ्य केंद्रों को मिलने वाला फंड उन्हीं सेंटर्स पर खर्च होगा ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और ज्यादा बेहतर बनाया जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.