हरियाणा में 16 जनवरी तक मौसम रह सकता है शुष्क, 13-14 जनवरी को हो सकती है बादलवाई

हिसार | सामान्य तौर पर हरियाणा राज्य में 16 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही दिन का टेंपरेचर हल्का सा बढ़ने और उत्तर पश्चिमी शीत हवाओं के चलने की भी संभावना बन रही है. इसके कारण रात का टेंपरेचर गिरने और कल सुबह व देर रात्रि को धुंध के छाए रहने की संभावना बन सकती है.
COLD SARDI

कहीं-कहीं हो सकती है आंशिक बादलवाई

लेकिन 13 जनवरी की रात और 14 जनवरी को हरियाणा के किसी किसी क्षेत्र में आंशिक बादलवाई होने की भी संभावना है. हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से यह सूचना जारी की गई है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts