हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

हिसार | तेज हवा और बारिश के चलते सोमवार को हिसार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. खराब मौसम के कारण 33 केवी के 6 सब स्टेशन और 11 केवी के 29 फीडर ब्रेकडाउन हो गए. इसके चलते हिसार सर्कल के 2 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली निगम के अनुसार एचएयू लाइन, राजली, खेड़ी चौपटा, दयाल सिंह कॉलोनी, थुराना और मिर्चपुर- बुड़ाना से जुड़े 33 केवी सब स्टेशन प्रभावित रहे. इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Power Cut Bijli Electricity Bulb

बारिश के दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही. इनमें बाजार खंजान्चियान, सेक्टर- 1 से 4, औद्योगिक क्षेत्र, गीता कॉलोनी, आईटीआई, सेक्टर- 15 स्थित सपरा अस्पताल के आसपास का क्षेत्र सहित कई अन्य इलाके शामिल हैं.

हिसार में मौसम का कहर

मौसम खराब होने के कारण 11 केवी के 29 फीडर भी प्रभावित हुए. इनमें उद्योग नगर, गीता कॉलोनी, आईटीआई, ओल्ड वर्क्स इंडस्ट्रीज, सिंपलेक्स एलॉय इंडस्ट्रीज, पायल डीएस, भानू इंडस्ट्रीज, सातरोड़, जिंदल इलेक्ट्रो, सीसवाल डीएस, नीम अड्डा, चिकनवास, धीरणवास, मोढ़ाखेड़ा, महलसरा, हांसी-जींद रोड, सिंघवा डीएस, एचपीसीएल इंडस्ट्रीज, पाली डीएस, राजपुरा एपी, काजल खेड़ा एपी, पाली एपी, खेड़ी एपी, माढ़ा रोड एपी, गुज्जर बाड़ा, दिल्ली गेट, भोजराज और जुगलान एपी शामिल हैं.

मानसून में बढ़ रही चुनौती

लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली तंत्र पर दबाव बढ़ता जा रहा है. सोमवार की स्थिति ने एक बार फिर दिखा दिया कि मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति बनाए रखना बड़ी चुनौती बन रहा है. बिजली बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.