हिसार से काचीगुड़ा के बीच दौड़ेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों (Indian Railways) के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. समर वेकेशन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान से दो समर स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों के संचालन से राजस्थान से हरियाणा और गुजरात का सफर आसान हो जाएगा. लोगों को भीड़-भाड़ से छुटकारा मिलेगा.

Indian Railway

काचीगुड़ा- हिसार- काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 07717, काचीगुड़ा- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 26 जून तक संचालित होगी. काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन प्रत्येक वीरवार को शाम 4 बजे रवाना होकर शनिवार को दोपहर 02.05 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर आगमन करेगी.

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 07718, हिसार- काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को रात सवा 11 बजे रवाना होकर मंगलवार की रात 10 बजे काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी. इस ट्रेन में 20 थर्ड एसी कोच व दो पॉवरकार सहित कुल डिब्बों की संख्या 22 रहेगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मलकाजगिरी, मडचेल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड, पूर्ना, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.