खुशखबरी: हिसार- पुणे के बीच दौड़ेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. ग्रीष्मकालीन अवकाश में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा कई रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है. इसी कड़ी में हिसार से हड़पसर (पुणे) के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सौगात मिली है. चिड़ावा होकर गुजरने वाली यह ट्रेन 20 अप्रैल से शुरू हो रही है. इस ट्रेन के संचालन का हिसार से राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

RAIL TRAIN

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04725 (हिसार- हडपसर) 20 अप्रैल से 25 मई तक हर रविवार को हिसार से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को सोमवार को सुबह 10:45 बजे हडपसर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी वापसी में ट्रेन नंबर 04726 (हडपसर- हिसार) 21 अप्रैल से 26 मई तक हर सोमवार को शाम 5 बजे हडपसर से रवाना होकर अगले दिन मंगलवार रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में कुल 6- 6 ट्रिप होंगे.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, डकनिया तलाव, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला, चिंचवड और पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर क्लास, 4 जनरल और 2 गार्ड कोच सहित कुल 20 डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.