रूठी पत्नी को मनाने गया था पति, बहन और जीजा ने तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया

हिसार । हांसी में पत्नी द्वारा अपने पति को बहन और जीजा के साथ मिलकर जिंदा जला देने का मामला सामने आया है. बता दें कि अनबन के चलते पत्नी को पति मनाने आया था . पति पर साली और साढू ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. शहर थाना पुलिस ने रायपुर रोड निवासी मृतक जोगिंदर के पिता हरपाल की शिकायत पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

Aag Fire

पत्नी ने बहन और जीजा के साथ मिलकर पति को जिंदा जलाया 

हरपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पुत्र जोगिंद्र की शादी न्यू सुभाष नगर हांसी निवासी अस्मिता के साथ हुई थी. दोनों के बीच पिछले दो-तीन महीनों से अनबन चल रही थी, जिसकी वजह से उनकी पुत्रवधू अस्मिता पिछले दो-तीन दिन से प्रेमनगर निवासी अपनी बहन के घर आई हुई थी . शिकायत में हरपाल ने बताया कि 18 मई को उनका पुत्र जोगिंदर अपनी पत्नी को मनाने के लिए साली के घर गया था. करीब रात के 8:30 बजे पुत्रवधू का फोन आया कि जोगिंदर ने आग लगा ली. इसके बाद वे उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए.

जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया. अग्रोहा से जाते वक्त रास्ते में बुरी तरह झूलसे जोगेंद्र ने दम तोड़ दिया. लेकिन इससे पहले उसने अपनी पूरी कहानी अपने पिता को बता दी. पुलिस को दी गई शिकायत में हरपाल  ने बताया कि  हिसार से अग्रोहा  ले जाते समय उसके पुत्र जोगिंदर ने उन्हें बताया कि उसके साडू राजेश ने उसके हाथ पकड़ लिए, राजेश की पत्नी सुजीता ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसकी पत्नी अस्मिता ने उसे आग लगा दी . वही हरपाल ने बताया कि एंबुलेंस में जोगिंदर द्वारा दिए गए बयान का वीडियो भी उसके पास है. जो उन्होंने पुलिस को दे दिया है. पुलिस ने हरपाल की शिकायत पर राजेंद्र, सुजीता और अस्मिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.