हिसार में जिंदल टावर की 282 फीट ऊंचाई पर युवक ने किए 3 जानलेवा स्टंट, यहाँ देखें वायरल विडियो

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रसिद्ध जिंदल टावर पर चढ़कर एक युवक ने ऐसे हैरतअंगेज कारनामे कर दिए जिसमें उसकी जान भी जा सकती थीं. उसने टावर की 282 फुट ऊंचाई पर ऐसे खतरनाक स्टंट कर लोगों को हैरत में डाल दिया. थोड़ी सी भी चूक इस युवक की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थीं. इस युवक के स्टंट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Stunt Hisar

हिसार में एक के बाद एक 3 जानलेवा स्टंट

पहले स्टंट में यह युवक अपने साथ बैग में बीयर की दो बोतलें और 1 कैन लेकर जिंदल टावर की सिक्योरिटी बाउंड्री के बाहर बिना किसी सपोर्ट के पहुंचता है. यहां उसके तीनों बोतलों पर सिर के बल खड़े होकर शीर्षासन करने का प्रयास किया. हालांकि, वह इसमें असफल रहा.

दूसरे स्टंट में युवक जिंदल टावर की जालियों पर सिर्फ हाथों के सहारे लटककर अपने पैरों को सिर के ऊपर से निकाल रहा है. ये स्टंट बेहद जानलेवा था, लेकिन यह युवक किसी परिणाम की फ़िक्र किए बिना, बिना किसी सहारे के इसे कर रहा है.

पुलिस ने पकड़ा तो मांगी माफी

यह युवक यहीं नहीं रूका और तीसरे स्टंट में टावर के बाहर सरफेस में अपने पैरों को फंसाकर उल्टा लटक रहा है. इस दौरान भी उसने किसी सुरक्षा उपकरण का सहारा नहीं लिया. जिदल टावर घूमने आए लोग इस युवक के खतरनाक स्टंट की वीडियो बना रहे थे. वहीं, इसके खतरनाक स्टंट को देखकर कुछ लोगों में किसी अनहोनी का भी डर बना हुआ था.

 

View this post on Instagram

 

Shared post on

जैसे ही टावर संचालकों को इस युवक के स्टंट की खबर मिली तो उन्होंने इसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस हिरासत में उक्त युवक ने माफी मांगते हुए कहा कि ये मेरी गलती है और भविष्य में मैं ऐसी ग़लती नही करूंगा. मैं आज जो भी हुआ, उसके लिए माफी मांगता हूं.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.