हरियाणा के 11 खिलाड़ी IPL में दिखाएंगे दमखम, युजवेंद्र चहल पर टिकी सबकी नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क | दुनिया की सबसे मशहूर इंडियन प्रीमियर लीग यानि IPL की शुरुआत हो चुकी है. कल 22 मार्च को खेले गए पहले उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू (RCB) ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराते हुए जीत हासिल की है. RCB को इस मैच में 175 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने 16.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

IPL 1

हरियाणा के खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IPL की विभिन्न टीमों में हरियाणा की ओर से 11 खिलाड़ी खेल रहे हैं. इनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई है. इन खिलाड़ियों में जींद जिले से युजवेंद्र चहल भी है, जो अपनी स्पिन गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को छकाने में महारत रखते हैं.

युजवेंद्र चहल इस आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स इलेवन की टीम का हिस्सा है. बता दें कि इस सीजन में युजवेंद्र चहल सबसे मंहगे स्पिनर हैं. किंग्स इलेवन पंजाब ने 18 करोड़ रूपए की ऊंची बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है. इससे पहले वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: बेंगलुरु में बजा हरियाणा के नाम का डंका, भाला फेंक इवेंट में सुमित ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये खिलाड़ी भी दिखाएंगे दमखम

इस आईपीएल सीजन में युजवेंद्र चहल के अलावा गुरुग्राम के राहुल तेवतिया, रोहतक के आलराउंडर निशांत सिंधु, मोहित राठी और दीपक हुड्डा के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेगी. इसके अलावा फरीदाबाद के मोहित शर्मा, अंबाला कैंट के वैभव अरोड़ा, करनाल के अंशुल कंबोज और नूंह के शाहबाद अहमद विभिन्न टीमों में खेलते हुए अपनी टीम को आईपीएल ट्राफी जीताने के लिए दमखम दिखाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.