महिला प्रीमियर लीग का 26 मार्च को होगा फाइनल मुकाबला, यहां देखें पॉइंट्स टेबल

नई दिल्ली | महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) का पहला सीजन 4 मार्च से शुरू हुआ था और इसका फाइनल मैच 26 मार्च को खेला जाएगा. डब्ल्यूपीएल 2023 में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स शामिल हैं.

WPL 2023

लीग चरण में होंगे कुल 20 मैच

लीग चरण में कुल 20 मैच खेले जाएंगे और अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. फाइनल में दूसरी टीम का फैसला 24 मार्च को खेले जाने वाले एलिमिनेटर से होगा. एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें आमने-सामने होंगी. बता दें कि महिला प्रीमियर लीग समाप्त होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होगा. लोग आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करना है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो
टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक नेट रनरेट
मुंबई इंडियंस 2 2 0 4 5.185
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 2.550
यूपी वॉरियर्स 2 1 1 2 -0.864
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 0 2 0 -3.176
गुजरात जायंट्स 2 0 2 0 -3.765
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.