IPL 2023: केकेआर ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, यहाँ देखे KKR की पूरी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, IPL 2023 | KKR के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पीठ की चोट लगने के कारण IPL के पहले चरण से बाहर हो सकते हैं. जिसके बाद, केकेआर की टीम को एक नए कप्तान की तलाश है. इस रेस में नीतीश राणा के अलावा आक्रामक बल्लेबाज रसेल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर भी शामिल थे लेकिन केकेआर ने नीतीश राणा को यह जिम्मेदारी दी है.

Nitish Rana Criketer

इन खिलाड़ियों के नाम की भी थी चर्चा

बता दें श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और नीतीश राणा अंतरिम कप्तान की रेस में थे. साल 2012 से सुनील नरेन केकेआर के लिए खेल रहे है.

नीतीश राणा के पास भी कप्तानी का अनुभव

नीतीश राणा ने सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी में दिल्ली की कप्तानी की है. नीतीश ने केकेआर के लिए 74 मैच खेले हैं और जिसमें उन्होंने 1744 रन भी बनाये है. नीतीश पिछले सीज़न में श्रेयस अय्यर के बाद केकेआर के ओर से दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल

ये है केकेआर की टीम

श्रेयस अय्यर, नितीश राणा (c), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोड़ा , सुयश शर्मा, डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, शाकिब अल हसन और लिटन दास.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts