अग्निपथ पर हरियाणा के कई जिलों में बवाल, युवाओं ने टोल फ्री का किया ऐलान

झज्जर |अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का विरोध लगातार जारी है. बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ प्रदेश भर में सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में आज सोशल मीडिया पर भारत बंद का आह्वान किया गया है. हालांकि हरियाणा में अभी तक जाम जैसी कोई स्थिति किसी भी जिले से नजर नहीं आ रही है. जिला प्रशासन ने किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए जगह- जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है.

TOLL

अग्निपथ योजना पर जारी है बवाल

मोदी सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लागूं की गई अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में युवाओं में रोष बना हुआ है और सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ इस योजना को वापस लेने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. इस योजना का हरियाणा में भी जोरदार विरोध हो रहा है और अधिकतर जिलों में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है.

पुलिस ने मौके पर पहुंच खुलवाया जाम

भारत बंद के ऐलान के चलते हरियाणा में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. हर ज़िले में जिला प्रशासन द्वारा जाम आदि की स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. झज्जर के डावला में युवाओं ने विरोध जताने के लिए 10 मिनट तक सड़क को जाम किया था लेकिन स्थानीय एसएचओ ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवा दिया. जिसके बाद स्थिति सामान्य है.

वहीं फतेहाबाद में भी युवाओं द्वारा रोड़वेज बस को रोका गया है. इसके अलावा जींद, रोहतक में भी कई जगहों से सड़कें जाम करने की खबरें सामने आ रही है. जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा युवाओं को लगातार समझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन युवा अग्निपथ योजना को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं. युवाओं का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द कोई फैसला नहीं लिया तो हरियाणा के सभी टोलों को फ्री कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.