जींद | रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. बता दें कि शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर 7- 16 जनवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चलेगा, जिसके चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. कई ट्रेनें रूट डायवर्ट से संचालित की जाएगी. वहीं, तीन ट्रेनें बीच रूट पर ही आवागमन करेगी.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 22480/ 79 शरबत दा भला, जींद- दिल्ली (04424), जींद- दिल्ली (04456), जींद- दिल्ली (04988), नई दिल्ली- जींद (04453), दिल्ली- जींद (04981), दिल्ली- जाखल (54035) और जाखल- दिल्ली (54036) पैसेंजर ट्रेनें 7 जनवरी से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- जींद- नई दिल्ली (04454), दिल्ली- नरवाना (04425) और दिल्ली- जींद (04457) पैसेंजर ट्रेनें 14 जनवरी से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 12481/ 82, श्रीगंगानगर- दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन 5 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली नही जाएगी. यह ट्रेन रोहतक स्टेशन से ही वापस लौटेगी.
रूट डायवर्ट से संचालित होगी ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 16318, श्री वैष्णो देवी कटरा 6 से 13 जनवरी तक जींद, गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी.
- ट्रेन नंबर 15744, बठिंडा- बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस 7, 9, 10, 14 और 16 जनवरी को जींद से गोहाना, सोनीपत होते हुए दिल्ली जाएगी.
- ट्रेन नंबर 15743, बालूरघाट- बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस 7, 8, 10, 12 और 14 जनवरी को दिल्ली, सोनीपत, गोहाना होते हुए जींद पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 12485, नादेड़- अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन 9 और 13 जनवरी को नई दिल्ली से पानीपत होते हुए जींद आएगी.
- ट्रेन नंबर 22941, इंदौर- उधमपुर 13 जनवरी को ओखला, नई दिल्ली, सोनीपत, गोहाना होते हुए जींद जाएगी.
- ट्रेन नंबर 16032, श्री वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन 7, 10, 11 और 14 जनवरी को जींद से गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी.
- ट्रेन नंबर 11450, श्री वैष्णोदवी कटरा- जबलपुर 15 जनवरी को जींद, गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी.
- ट्रेन नंबर 12421, नादेड़- अमृतसर 8 और 15 जनवरी को नई दिल्ली, पानीपत होते हुए जींद आएगी.
- ट्रेन नंबर 16788, श्री वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 9 जनवरी को जींद, गोहाना से सोनीपत होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 14624, फिरोजपुर से सियोनी जाने वाली एक्सप्रेस 12, 14 और 16 जनवरी को जींद, गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी.
- ट्रेन नंबर 19804, श्री वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 12 जनवरी को जींद से गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी.
- ट्रेन नंबर 12439, नादेड़- श्रीगंगानगर 12 जनवरी को नई दिल्ली, पानीपत होते हुए जींद आएगी.
- ट्रेन नंबर 15909, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध- असम एक्सप्रेस 12 और 14 जनवरी को दिल्ली से सोनीपत, गोहाना होते हुए जींद आएगी.
