जींद के इस गांव में 19 दिन में 16 मौत, हर रोज जल रहीं चिताओं से ग्रामीणों में दहशत

जींद । जींद शहर के पास लगते गांव घिमाना में मई महीने में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दे कि मई के पहले सप्ताह में हर रोज एक चिता जलती थी. रोजाना हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. यह गांव शहर से मात्र 5 किलोमीटर दूर है. लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम गांव में नहीं पहुंची है.

jind news 2

लगातार हो रही मौतों से गांव में दहशत का माहौल 

घिमाना गांव में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हालात बिगड़ने शुरू हुए थे. गांव में जो लगातार मौतें हो रही है उनके बारे में ग्रामीणों का कहना है कि पहले कुछ दिन बुखार आता है और फिर हार्ट अटैक से मौत हो जाते हैं. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभी तक गांव में कोई भी सैंपलिंग का अभियान नहीं चलाया है. गांव में अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग अस्पताल में भर्ती है. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांव में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. लगातार हो रही मौतों के कारण गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है. अब किसी भी मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए जहां बैठते हैं वहां से हुक्के को हटा दिया गया है. जो भी शोक व्यक्त करने आता है उसे 1 मिनट में हाथ जोड़कर जाने का आग्रह किया जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की तहसीलों में शुरू हुआ नया सिस्टम, इंतकाल के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

 मौत की वजह से लोगों में फैली हुई है अफवाह

वही गांव के युवा शिक्षक सुनील कुमार कहते हैं कि ग्रामीणों में तीन-चार तरह की अफवाह फैली हुई है. मंगलवार को उसकी गांव के तीन चार लोगों से बातचीत हुई. लोगों का कहना है कि 5 जी के ट्रायल से होने वाली रेडिएशन की वजह से लोगों की मौत हो रही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गांव के कई लोग किसान आंदोलन से जुड़े हुए थे, इसलिए उनकी मौत हो रही है. वही लोगों का कहना है कि वायरस इतना खतरनाक है कि एक बार अगर किसी के अंदर चला जाए,  तो वह जिंदा नहीं बचता. सुनील कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को पूरे गांव की सैंपलिंग करनी चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.